Showing posts with label आपबीती. Show all posts
Showing posts with label आपबीती. Show all posts

Thursday, April 7, 2011

दिल बेचैन सा है ...

अभी तक चेहरा जेहन में है । दिल बेचैन सा है ... कुछ सूझ नही रहा । पता नही ऐसा क्यों है । सोचता हूँ , आकर्षण किसी एक से बंधकर नही रहता । उसमे चंचलता कूट कूट कर भरी हुई है । पर यह चंचलता ठीक नही है । अब जाकर जाना ।

Friday, December 4, 2009

मजे के लिए बहते जाना उचित है क्या ?

जीवन की इस धारा में बहते चले जाना कभी कभी बहुत अच्छा भी लगता है ..पर कभी लगता है की इसी तरह बिना किसी प्रतिरोध के बहते रहना अच्छा नहीं है . ऐसा लगता है की इनर्जी ख़त्म होती जा रही है . उसे समेटना होगा और फिर प्रतिरोध भी करना होगा .
....पर क्या करे इस बहाव का भी अपना मज़ा है भले ही कोई उपलब्धि नहीं है ..पर  शान्ति बहुत है . क्या इस शान्ति को छोड़ कर आगे बढ़ जाऊं . हाँ यही सही रहेगा ..पर फिर शान्ति की लालच आ ही जाती है ....बहुत बुरी आदत है ..पर मजेदार आदत है ....आप ही बताओ ज़िन्दगी ऐसे चलती है भला ! मजे के लिए बहते जाना उचित है क्या ?

Saturday, February 28, 2009

फ़िर वो मुखडा दुबारा नजर आया ,जिसे मै भुलाने लगा था

जिंदगी में दुबारा का भी अपना महत्व है । पाँच साल बाद फ़िर ,क्या आँखे थी ?...... एकटक निहारती । अचानक रात में दिखाई दी । मेरी तो साँसे तेज हो गई ..... पता नही ऐसा क्यों हुआ ? नही जानता । फ़िर वो मुखडा दुबारा नजर आया ,जिसे मै भुलाने लगा था । इस बार तस्वीर कुछ साफ़ थी ..... दोनों तरफ़ कुछ बात थी ।